बरेली: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) यूनिट और थाना भमोरा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
हनुमान मंदिर चौराहे से हुई गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने ग्राम मकरंदपुर स्थित हनुमान मंदिर चौराहे के पास चम्पतपुर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर अभियुक्त फैसल उर्फ अर्शी और आलिम, दोनों निवासी नई सराय, जनपद बदायूं को मौके से गिरफ्तार किया।
3.5 किलो अवैध अफीम, मोबाइल और नकदी बरामद
तलाशी के दौरान फैसल के कब्जे से 2 किलो अवैध अफीम और आलिम के पास से 1 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और 3650 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।
NDPS एक्ट में केस दर्ज, न्यायालय में पेशी
बरामदगी के आधार पर थाना भमोरा में धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
