SIR 2025 क्यों ज़रूरी?- 2003 की तरह आने वाली पीढ़ियाँ आज के दस्तावेज़ ढूंढेंगी… इसलिए हर पात्र नागरिक अपना SIR फॉर्म ज़रूर जमा करे।
बरेली : देशभर में चल रहे Special Intensive Revision (SIR 2025) को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने नागरिकों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वोटर लिस्ट का काम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए दस्तावेज़ सुरक्षित करने जैसा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा“आज हम 2003 की वोटर लिस्ट में अपने बुजुर्गों के नाम ढूंढ रहे हैं… आने वाले समय में हमारी नस्लें 2025 की SIR लिस्ट में हमारा नाम ढूंढेंगी। अगर किसी कारण नाम दर्ज न हुआ, तो उनके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है।”

SIR 2025 इतना ज़रूरी क्यों है?
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह सिर्फ वोट बढ़ाने का काम नहीं है। यह कानूनी पहचान का अहम दस्तावेज़ है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी रिकॉर्ड बन जाता है। गलत पते, पलायन, विवाह, मृत्यु, इन सबके कारण लिस्ट में भारी गड़बड़ी आती है।।22 साल बाद पूरे उत्तर प्रदेश में फिर से गहन पुनरीक्षण हो रहा है। उन्होंने कहा“गांव, गली, मोहल्ले में कोई भी पात्र नागरिक ऐसा न बचे जिसका SIR फॉर्म जमा न हुआ हो… यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है।”
अगर आपको SIR Form नहीं मिला, क्या करें?

अपने BLO को फोन कर फॉर्म मांगें, तुरंत फॉर्म भरकर जमा करें, BLO रिसीविंग न दे तो शिकायत करें
complaints@eci.gov.in, 2003 वाली वोटर लिस्ट ऐसे देखें, https://ceouttarpradesh.nic.in/rollpdf/rollpdf.aspx ज़िला चुनें, विधानसभा चुनें, पोलिंग स्टेशन की लिस्ट डाउनलोड करें, अपना नाम चेक करें
अपने BLO और ERO का नंबर ऐसे पता करें

https://electoralsearch.eci.gov.in/pollingstation, EPIC नंबर (वोटर ID) डालें, BLO/ERO का नाम व नंबर देखें। चाहें तो SIR फॉर्म खुद ऑनलाइन भरें – बेहद आसान प्रक्रिया https://voters.eci.gov.in/enumeration-form-new, Sign-up, Login प्रदेश चुनें, EPIC नंबर डालें,SIR Form भरें। 1951 से अब तक सिर्फ 8 बार गहन पुनरीक्षण—अब आया 9वां मौका।।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1951 से अब तक 8 बार गहन पुनरीक्षण हुआ। पिछली बार 2003 में हुआ था। 22 साल बाद फिर एक बार बड़े स्तर पर पूरा सर्वे हो रहा है। लोगों के पलायन, बेटियों के विवाह, या मृत्यु के कारण कई नागरिकों के नाम पुराने और नए दोनों स्थानों की वोटर लिस्ट में रह जाते हैं। दोहरी एंट्री, गलत पता, मृतक लोगों के नाम ये बड़ी समस्याएँ हैं। SIR 2025 का उद्देश्य लिस्ट को 100% त्रुटि-रहित बनाना है।
