बरेली : आज बरेली पुलिस लाइन्स में कई नई सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने कार्यक्रम की शुरुआत शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर की और इसके बाद ट्रैफिक (यातायात) ऑफिस का फीता काटकर उद्घाटन किया।
ट्रैफिक ऑफिस, VIP सेल और TSI ऑफिस शुरू

इस मौके पर नए बने ट्रैफिक ऑफिस के साथ-साथ VIP सेल और TSI ऑफिस का भी उद्घाटन किया गया। अलग-अलग अधिकारियों ने इन सभी यूनिट्स का फीता काटकर शुभारंभ किया। इससे अब ट्रैफिक व्यवस्था और VIP ड्यूटी से जुड़े काम और बेहतर तरीके से हो सकेंगे।
‘प्रहरी उद्यान’ भी बना खास आकर्षण
पुलिस लाइन्स में एक नया ‘प्रहरी उद्यान’ भी तैयार किया गया है, जिसका उद्घाटन भी एसएसपी ने किया। यहां एक प्रतिमा भी स्थापित की गई है। यह उद्यान पुलिस कर्मियों के लिए आराम और मानसिक सुकून का एक अच्छा स्थान बनेगा।
पुलिस लाइन्स का लगातार हो रहा विकास

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पिछले डेढ़ साल से पुलिस लाइन्स का लगातार विकास और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पहले परेड ग्राउंड और मीटिंग हॉल को आधुनिक बनाया गया और अब अलग-अलग ऑफिस को भी बेहतर सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है, ताकि पुलिस का काम और ज्यादा आसान और प्रभावी हो सके।
