बरेली : महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) ने वर्ष 2026 के लिए बीएससी नर्सिंग, बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) और बीएससी एमएलटी (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी) की मुख्य एवं पूरक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षाएं 30 मार्च 2026 से शुरू होकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी।
बीएससी नर्सिंग के पहले दिन से ही अहम विषयों के पेपर
बीएससी नर्सिंग प्रथम से चतुर्थ वर्ष तक की परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होंगी। प्रथम वर्ष के एनाटॉमी एवं।फिजियोलॉजी, तृतीय वर्ष के मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग-2, चतुर्थ वर्ष के मिडवाइफरी एंड ऑब्सटेट्रिकल नर्सिंग होंगे। इसके बाद 1 अप्रैल से माइक्रोबायोलॉजी, 2 अप्रैल से समाजशास्त्र, 4 अप्रैल को चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग, 6 अप्रैल को नर्सिंग रिसर्च होगा। हालांकि, छात्रों के लिए ये सभी विषय बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, जिससे परीक्षा का शुरुआती दौर ही चुनौतीपूर्ण रहेगा।
बीपीटी (फिजियोथेरेपी) का अंतिम वर्ष का पूरा प्लान तैयार
बीपीटी चतुर्थ वर्ष की परीक्षाएं भी 30 मार्च से शुरू होंगी।।30 मार्च को फिजियोथेरेपी इन ऑर्थोपेडिक्स, 1 अप्रैल को न्यूरोलॉजी, 2 अप्रैल को कार्डियोपल्मोनरी, 4 अप्रैल को कम्युनिटी बेस्ड रिहैबिलिटेशन, 6 अप्रैल को जनरल मेडिकल एवं सर्जिकल कंडीशंस, 7 अप्रैल को रिसर्च मेथोडोलॉजी एवं बायोस्टेटिस्टिक्स है। यह शेड्यूल फाइनल ईयर के छात्रों के लिए करियर के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
एमएलटी (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी) का तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए शेड्यूल जारी
बीएससी एमएलटी तृतीय वर्ष (बैच 2019 व 2020) के लिए भी परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया है। 30 मार्च को क्लीनिकल बायोकेमिस्ट्री 01अप्रैल को पैथोलॉजी व अन्य संबंधित विषय है। जिसके चलते छात्रों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ रखें।किसी भी अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें
क्यों खास है यह परीक्षा शेड्यूल?
मेडिकल और पैरामेडिकल कोर्सेज के लिए यह मुख्य परीक्षा चक्र है।परीक्षा के तुरंत बाद रिजल्ट प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कैरियर बनाने का बेहतरीन मौका है।
