7 आरोपी जेल में, 1 अब भी फरार, एसएसपी ने बढ़ाया इनाम
बरेली : शहर के बारादरी इलाके में हुए गौरव गोस्वामी हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी नैतिक सोनकर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर नैतिक पर 25,000 का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि इनाम की राशि घोषित होने के बाद आरोपी तक पहुंच आसान होगी। यह मामला 11 सितंबर 2025 का है। विशारतगंज निवासी गौरव गोस्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जाँच में अनस उर्फ मुलायम सहित कुल 8 लोगों के नाम सामने आए थे।
7 आरोपी पुलिस हिरासत में
इनमें से 7 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, या तो उन्हें जेल भेजा गया है, या उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया है, लेकिन नैतिक सोनकर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी की घटना के दौरान मौजूद रहने और मारपीट में सक्रिय भूमिका पुलिस के अनुसार घटना के बाद से वह लगातार ठिकाने बदल रहा है। टीमें बरेली, आसपास के जिलों और संभावित छुपने के स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। “आरोपी के ठिकाने या गतिविधि की कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”
