बरेली : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शहर के नकटिया में स्थित जनता इंग्लिश इंटर कॉलेज में एक अनोखा और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन रक्षकों का सम्मान करना था, जो देश की सीमाओं की सुरक्षा और समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात तत्पर रहते हैं, हमारे सेना और पुलिस बल के जवान।
राखी निर्माण से शुरुआत
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/dP5ryIr6_p0?si=yJYG_zfXadPh7AnC
कार्यक्रम की शुरुआत राखी निर्माण गतिविधि से हुई। जिसमें छात्राओं ने रंग-बिरंगी राखियाँ खुद अपने हाथों से बनाईं। शिक्षकों ने बच्चों को राखी निर्माण की तकनीक और उसके पीछे की भावना समझाई।
वीरों का स्वागत और सम्मान
विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक परिधान में सजे हुए, हाथों में थाली लिए, सेना और पुलिसकर्मियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने हाथों से बनाई राखियाँ बांधकर उन्होंने स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफलता की दुआ की। मिठाई खिलाते समय सभी की आंखों में गर्व और स्नेह साफ झलक रहा था।
भावुक हुए वीर रक्षक
कई पुलिसकर्मी और सैनिक इस पल को जीकर भावुक हो गए। एक सैनिक ने कहा “ड्यूटी के कारण वर्षों से घर नहीं जा पाते, लेकिन आज ऐसा लगा जैसे परिवार यहीं है। ये बच्चियां हमारे लिए केवल बहनें नहीं, बल्कि देश का भविष्य हैं।”एसआई रोहित तोमर, कांस्टेबल अजय कुमार, राजीव कुमार, और सूबेदार मेजर अनूप कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशभक्ति, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का अद्भुत उदाहरण है।
बच्चों को त्यौहार का अर्थ समझना जरूरी
विद्यालय के संस्थापक हाजी इकबाल जी ने कहा “हम चाहते थे कि बच्चे त्योहार का असली अर्थ समझें। सेना और पुलिस बल के बिना कोई पर्व अधूरा है।”प्रबंधक निदेशक काशिफ रजा ने कहा “राखी का यह धागा केवल कलाई नहीं, दिलों को जोड़ता है। राखी के बाद छात्राओं ने वीर भाइयों को मिठाई और छोटे उपहार भेंट किए, जबकि जवानों ने आशीर्वाद और सुरक्षा का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में संकल्प लिया गया कि हर वर्ष रक्षाबंधन सेना और पुलिस बल के साथ भी मनाया जाएगा।
