बरेली : उर्स-ए-रज़वी 2025 की तैयारियों ने रफ़्तार पकड़ ली है। इस्लामिया मैदान से लेकर दरगाह आला हज़रत तक काम ज़ोरों पर है। नगर निगम ने मैदान को समतल करने, साफ-सफाई, पानी की सप्लाई लाइन, शौचालय, और प्रकाश व्यवस्था के कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिए हैं। दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां), सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में टीटीएस रजाकार भी तैयारियों में जुट गए हैं।
ज्यादा से ज्यादा लंगर करने का आह्वान
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/60y2Xk_qmVU?si=ZlJdp-DqWDIbseqw
उर्स की तैयारियों को लेकर दरगाह, रज़ा मस्जिद, अफ्रीकी हॉस्टल, लंगर खाना और रहमानी मेहमान खाना की रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य तेज़ी से चल रहा है। मुफ्ती अहसन मियां स्वयं (खुद) ज़िले भर का दौरा कर रहे हैं, और लंगर कमेटियों से ज़्यादा से ज़्यादा लंगर लगाने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने ग्राम परसौना, फतेहगंज, पदारतपुर, ठिरिया निजावत खान, रहपुरा चौधरी, महलऊ, मनपुरिया, उड़ला जागीर, मीरगंज, भिडॉलिया, सदर कैंट आदि इलाकों में जाकर वे तैयारियों का जायज़ा ले रहे हैं।
रजाकारों ने संभाली जिम्मेदारी
उर्स की तैयारियों में मुफ्ती कलीम उर रहमान, मौलाना बशीरुल क़ादरी, मौलाना जाहिद रज़ा, राशिद अली खान, औरंगज़ेब नूरी, हाजी जावेद खान, अजमल नूरी, परवेज़ नूरी, शाहिद नूरी, ताहिर अल्वी, रईस रज़ा, मंजूर रज़ा, महफूज़ खान, वसीम खान, हाजी रौनक अली, हारून खान, गौहर खान, मुजाहिद बेग, नईम नूरी, शान रज़ा, इशरत नूरी, हाजी अफसर बेग, रेहान रज़ा, समी रज़ा, अजमल रज़ा, नफीस खान, हसीन खान, आसिफ रज़ा और अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। नासिर कुरैशी ने बताया कि सभी रजाकार उर्स की तैयारियों में जुट गए हैं। किसी जायरीन को किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके लिए सभी रजाकार जुटे हैं।
