बरेली में भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, टैक्स इंस्पेक्टर को दबोचा
बरेली : यूपी के बरेली में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (भ्रटाचार निवारण संगठन) ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर तुषार श्रीवास्तव को 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, टैक्स इंस्पेक्टर पर आरोप था कि वह गृहकर और जलकर का गलत बिल संशोधित करने के लिए 50,000 की रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता विजय कुमार, निवासी संजय नगर, ने इसकी लिखित शिकायत एंटी करप्शन संगठन से की थी।
जांच के बाद एसीबी ने बिछाया जाल
देखें वीडियो 👇🏻
शिकायत की पुष्टि के बाद, एंटी करप्शन टीम ने मोहन भवन, रेलवे कॉलोनी (सुभाष नगर थाना क्षेत्र) में जाल बिछाया और तुषार श्रीवास्तव को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। एंटी करप्शन प्रभारी इश्तियाक वारसी ने मीडिया को बताया कि आरोपी के खिलाफ सुभाष नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई के बाद जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
नगर निगम में टैक्स बिलों के नाम पर बड़ा भ्रटाचार
नगर निगम में यह पहली बार नहीं। यहां गलत बिल बनाकर संशोधित के नाम पर लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। टीम का कहना है कि आने वाले दिनों में भी भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसना जारी रहेगा।
