बरेली : इस बार होली पर्व पर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन बढ़ा दिया है। जबकि बरेली होकर गुजरने वाली नियमित ट्रेनों में टिकट की भारी भीड़ है और कई ट्रेनों में बुकिंग पूरी तरह फुल हो चुकी है, वहीं कई होली स्पेशल गाड़ियों में अभी भी सीटें उपलब्ध हैं। यात्रियों के मुताबिक, नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट न मिलने के कारण वे विशेष गाड़ियों में ही टिकट बुक कर रहे हैं। हालांकि, विशेष ट्रेनों का किराया नियमित ट्रेनों से थोड़ा अधिक है और लेटलतीफी की संभावना भी रहती है, लेकिन जरूरी होने पर यात्री इसे प्राथमिकता दे रहे हैं।
खाली सीटों वाली प्रमुख विशेष ट्रेनें
05301 मऊ-अंबाला कैंट विशेष 5 मार्च को एसी द्वितीय में 60 और तृतीय श्रेणी में 130 सीटें खाली।05005 बढ़नी-अमृतसर विशेष 4 मार्च को स्लीपर में 445 और 11 मार्च को 374 सीटें खाली। 05023 गोमतीनगर-खातीपुरा विशेष: 10 मार्च को एसी द्वितीय में 22, तृतीय में 71 और स्लीपर में 419 सीटें। 05060 लालकुआं-कोलकाता विशेष को 5 मार्च को एसी द्वितीय में 55, तृतीय इकोनॉमी में 164 सीटें। 04513 गोरखपुर-चंडीगढ़ विशेष: 6 मार्च को एसी द्वितीय में 46 और तृतीय में 22 सीटें। 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष: 15 मार्च को स्लीपर में 371 और 22 मार्च को 462 सीटें।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन ने कहा है कि वे समय रहते सीट बुकिंग कराकर होली पर्व पर सुगम और सुरक्षित यात्रा का लाभ उठाएं।
