डॉक्टरों में बढ़ा उत्साह, संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद
बरेली : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बरेली में इलेक्शन 2025-26 के लिए इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में नामांकन हुए हैं। 7 सितंबर 2025 को कुल 125 डॉक्टरों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जो आईएमए बरेली के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी मानी जा रही है। डॉक्टरों में बढ़ते उत्साह ने चुनाव को खास बना दिया है। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल (बाल रोग विशेषज्ञ और चुनाव समिति के अध्यक्ष) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। डॉ. राजेश ने कहा कि इस बार डॉक्टरों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन की मजबूती का संदेश दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये चुनाव आईएमए बरेली को नई दिशा प्रदान करेगा।
जानें चुनाव प्रक्रिया
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/l94K_grhPEc?si=D2r1xVESu8aUJlGi
चुनाव समिति ने आश्वासन दिया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से पूरी कराई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया 7 सितंबर को शुरू हो गई है। अब 12 को पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। 14 को नाम वापसी, 16 को अंतिम उम्मीदवार की सूची जारी होगी। इसके साथ ही 21 सितंबर को मतदान होगा। यह चुनाव डॉक्टरों की बढ़ती भागीदारी और स्वास्थ्य क्षेत्र में नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डॉक्टरों का उत्साह संगठन के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।
