सीपरी बाजार में बाइक सवारों ने घेरकर की अरविंद यादव की हत्या, पुलिस ने शुरू की तलाश
लखनऊ / झाँसी : सोमवार दोपहर झाँसी के सीपरी बाजार क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले भोजला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पुरानी रंजिश में बाइक सवार बदमाशों ने अरविंद यादव (38 वर्ष) को गोली मार दी। वह अपनी पत्नी संगीता के साथ बैंक से लौट रहे थे। गोली चलने से वहां भगदड़ मच गई। हमलावर तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पत्नी संगीता ने रोते-बिलखते बताया कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट कर गोली मार दी। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी अरविंद के बड़े भाई की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसएसपी बोले, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा
सीओ सिटी रामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। एसएसपी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
