बरेली : इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन (IBFA) के बैनर तले संजय कम्युनिटी हॉल, सिविल लाइंस में दो बड़े खेल आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। इसमें नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप और ओपन अरमान पंजा लीग। पूरे उत्तर भारत से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिससे आयोजन में उत्साह, रोमांच और ज़बरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।।नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 200+ खिलाड़ी उत्तर भारत के विभिन्न जिलों से पहुंचे थे। यह मुकाबले देर रात तक चले। आईबीएफए राष्ट्रीय सचिव नदीम खान ने आयोजन का नेतृत्व किया।।मुख्य खिताब इस प्रकार रहे। इसमें मि. बरेली / बरेली श्री रोहित सोनकर बरेली, मसल्स मेन (BLY) फामुल अली बरेली, बेस्ट पोजर (BLY) मोईन उद्दीन बरेली, मि. नॉर्थ इंडिया नईम खान रामपुर, मसल्स मेन (North India) रोहित सोनकर बरेली बेस्ट पोजर (North India) असजद खान बिजनौर ने विजेताओं को आईबीएफए के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु चौहान द्वारा जिम बटरफ्लाई मशीन, फ्रिज और बिग टीवी देकर सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडल में यह थे मौजूद
सोनू उस्मानी (आगरा), एडवोकेट इमरान अंसारी (बिजनौर), सुदेश कुमार (सैफई), अब्दुल अलीम (बरेली), बी.के. सिंह (हाथरस), मोहम्मद कमर (बरेली)। इसी दिन आयोजित ओपन अरमान पंजा लीग में पूरे प्रदेश से 100+ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ओवरऑल चैंपियन कलीम शेख को (विलासपुर) मुख्य अतिथि निखिलेश्वर महाराज ने विजेता को मेडल, सर्टिफिकेट, बिग ट्रॉफी और जिम फिटनेस साइकिल प्रदान की।
इस निर्णायक मंडल में यह रहे
शिवम वार्ष्णेय (प्रदेश अध्यक्ष आर्म रेसलिंग), मनमोहन सिंह तनेजा, प्रशांत पंडित, सोनू बघेल, बी.के. सिंह, रहीस कुरैशी आदि। खिलाड़ियों का शारीरिक कौशल, अनुशासन और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन रहा। युवाओं में बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग के प्रति बढ़ती रुचि अच्छी पहल है।
