बरेली : इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन (IBFA) उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में ओपन मेन एंड वूमेन डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, मॉडल टाउन बरेली में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया।
गर्व यादव बने ओवरऑल स्ट्रांगमैन
आईबीएफए के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 160 पुरुष और 45 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता 8-8 भार वर्गों (मेन एंड वूमेन) में आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में गर्व यादव ने अपने 74-83 किलोग्राम भार वर्ग में 265 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ओवरऑल स्ट्रांगमैन का खिताब अपने नाम किया।
खुशी गुप्ता बनीं ओवरऑल वूमेन स्ट्रांगमैन
महिला वर्ग में खुशी गुप्ता ने 84+ भार वर्ग में 175 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया और ओवरऑल वूमेन स्ट्रांगमैन चैंपियन बनीं। संगठन की ओर से दोनों ओवरऑल चैंपियंस को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट और एलईडी टीवी देकर सम्मानित किया गया।
पुरुष वर्ग के विजेता
0-53 किग्रा में दीपू,53-59 किग्रा में अंकित, 59-66 किग्रा में जीत सैनी 66-74 किग्रा में राज गंगवार,74- 83 किग्रा में गर्व यादव, 83- 93 किग्रा में अमन, 93-105 किग्रा में पीयूष पाठक, 105–120 किग्रा में शरद, मास्टर 40+ में पंकज कुमार, महिला वर्ग के विजेता मास्टर 40+ में ममता सक्सेना, 0-47 किग्रा में कविता, 47-52 किग्रा में ओमवटी, 52-56 किग्रा में अनीता कुमारी, 56- 63 किग्रा में प्राची पटेल, 63-69 किग्रा में लवली गंगवार, 69-76 किग्रा में सारिका शर्मा, 76- 84 किग्रा में खुशी गुप्ता, प्रतियोगिता रविवार देर रात तक चली और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
निर्णायक मंडल और आयोजन
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक मंडल के रूप में सुनील भाटिया, अशोक चौधरी, अनुज सक्सेना, अरविंद कुमार, सनी सक्सेना, राघवेंद्र यादव, प्रणय कुमार, मनीष कुमार, नदीम इकबाल, मनमोहन सिंह तनेजा, अब्दुल अलीम, मोईन उद्दीन, सुमित बाला, फौजी चरन सिंह यादव, आलम सिद्दीकी, मो. कमर, अमित चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
