बरेली : यूपी के बरेली बवाल मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष और मौलाना तौकीर रज़ा के करीबी बताए जाने वाले नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से वह वायरलेस हैंडसेट भी बरामद किया है, जिसे उसने बवाल के दौरान एक पुलिसकर्मी से छीना था।
एसएसपी ने किया बड़ा खुलासा
देखें वीडियो
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेसवार्ता में बताया कि बवाल की साजिश व्हाट्सएप मैसेजेस के ज़रिए रची गई थी। लोगों को एक निश्चित स्थान पर जमा होने का निर्देश भेजा गया था। पूरा प्लान पहले से तैयार था।
पुलिस लाइन में गिड़गिड़ाते आरोपी
पुलिस ने सोमवार को नदीम समेत 22 आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। ये वही आरोपी थे जो सड़कों पर हंगामा और बवाल करते नज़र आए थे, लेकिन अब यही आरोपी पुलिस लाइन में हाथ जोड़कर माफी मांगते और गिड़गिड़ाते दिखाई दिए।
नदीम का बचाव और पुलिस के सबूत
नदीम खान ने अपील लेटर पर अपने हस्ताक्षर से मुकरने की कोशिश की।
लेकिन एसएसपी ने साफ कहा कि “पुलिस के पास सभी सबूत मौजूद हैं। नदीम ने जनता और पुलिस दोनों को गुमराह करने की कोशिश की थी।”
पुलिस की अगली कार्रवाई
अब पुलिस डॉ. नफीस और लियाकत की तलाश में जुटी है। पुलिस की नज़र इस साजिश में शामिल डॉ. नफीस और लियाकत पर है। लियाकत की तलाश तेज़ कर दी गई है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। अब तक इस केस में 56 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अब तक की कार्रवाई में नदीम खान (पूर्व जिलाध्यक्ष, आईएमसी) गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस वायरलेस हैंडसेट बरामद किया है। कुल 56 आरोपी जेल भेजे गए। 22 आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया गया
