IBFA बरेली जिला समारोह का खास पल: नए पदाधिकारियों के साथ फोटो सेशन और सम्मान।
बरेली : इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन (IBFA) उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में टीम आईबीएफए बरेली मंडल का विस्तार एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह एफ.के. फिटनेस जिम, बासमंडी (नियर अफसार बैंड) में आयोजित किया गया। इस अवसर पर फैजान खान को आईबीएफए बरेली जिला ज्वाइंट सेक्रेट्री, मोईन उद्दीन को बरेली मंडल सचिव और डॉ. नदीम आलम को बरेली मंडल ज्वाइंट सेक्रेट्री नियुक्त किया गया।
नए पदाधिकारियों का किया सम्मान
समारोह के दौरान आईबीएफए के प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने कहा कि, “बरेली क्षेत्र में फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है। युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन और स्वास्थ्य का संदेश देना ही हमारा लक्ष्य है।”आईबीएफए बरेली मंडल अध्यक्ष अब्दुल अलीम ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन प्रमाण पत्र, आईबीएफए का लोगो और ऑफिशियल टाई प्रदान की। साथ ही फूल मालाओं से उनका स्वागत और सम्मान किया गया।
खिलाड़ी और प्रमुख लोग मौजूद
इस दौरान आईबीएफए बरेली मंडल जनरल सेक्रेट्री आलम सिद्दीकी, अरहान अहमद, हाजी परवेज अहमद, राजू कुमार, नसीम खान (गुड्डू), मो. आकिल, बंश कटारिया, रिंकू श्रीवास्तव, मुनीर खान, शहजाद खान, रिजवान खान, दानिश खान, मुजाहिद खान, दानिश अहमद, अजहरी हामिद खान समेत कई पदाधिकारी और फिटनेस प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को टीम आईबीएफए द्वारा शुभकामनाएं दी गईं और फिटनेस को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
