SAI के ‘संडे ऑन साइक्लिंग’ में महिलाओं-बालिकाओं की दमदार भागीदारी, 30 मिनट रोज साइकलिंग का पैगाम
बरेली : भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र, बरेली में रविवार को ‘संडे ऑन साइक्लिंग (फिट इंडिया मूवमेंट)’ के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘संडे ऑन साइक्लिंग विद वुमेन’ थीम के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और साइकिल रैली के जरिए फिटनेस और स्वास्थ्य का संदेश दिया।
इन मार्गों से निकली रैली
साइकिल रैली SAI केन्द्र से शुरू होकर धोपेश्वर नाथ मंदिर, नाथ चौक, मदारी की पुलिया होते हुए वापस केन्द्र पर समाप्त हुई। पूरे रास्ते में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम में पीएम श्री केवी एएफएस बरेली और आरएन टैगोर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। युवा प्रतिभागियों ने न सिर्फ साइक्लिंग की, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।
फिट इंडिया का संदेश
इस पहल के जरिए प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया कि वे रोजाना कम से कम 30 मिनट साइक्लिंग या व्यायाम करें। फिट और सक्रिय जीवनशैली अपनाएं। यह कार्यक्रम फिट इंडिया मूवमेंट के उद्वेश्य स्वस्थ भारत, सशक्त भारत” को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मारूति गुप्ता और एथलेटिक्स प्रशिक्षक सदींप मोहन चौधरी ने किया।
