बरेली : यूपी के बरेली देहात के सिरौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद की है। सभी आरोपी अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं और मजदूरी का काम करते थे।
ऐसे पहुंची पुलिस
सिरौली पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मिली कि ग्राम गुलड़िया में एक दुकान के बरामदे में चार लोग अवैध अफीम लेकर बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया।
तलाशी में मिली अफीम
पुलिस ने मौके पर चारों की तलाशी ली। देवेन्द्र के पास से 317 ग्राम, पप्पू और गुड्डू के पास से 309-309 ग्राम जबकि सुनील के पास से 334 ग्राम अफीम बरामद हुई। कुल मिलाकर 1269 ग्राम अवैध अफीम जब्त की गई।
मुकदमा दर्ज, बाइक सीज
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। मौके से मिली एक मोटरसाइकिल को भी कागजात न होने के कारण सीज कर दिया गया है।
