बरेली : दरगाह आला हज़रत में आज एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत देने वाली पहल की गई। मुतवल्लियों की मदद के लिए “वक़्फ़ हेल्प कैंप” लगाया गया, ताकि वे उम्मीद पोर्टल पर वक़्फ़ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन समय पर कर सकें। क्योंकि, हुक़ूमत द्वारा तय की गई अंतिम तारीख 05 दिसंबर नज़दीक है, और शहर व देहात के कई मुतवल्लियों ने अभी तक जानकारी के अभाव में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।
दरगाह में लगा विशेष वक़्फ़ हेल्प कैंप
कैंप का आयोजन तहरीक -ए- तहफ़्फ़ुज़ सुन्नियत (TTS) की ओर से किया गया। जिसकी सदारत दरगाह आला हज़रत के सज्जादानशीन बदर-उश-शरिया मुफ्ती अहसन मियां ने की। वक़्फ़ बोर्ड के कोऑर्डिनेटर हाजी फ़ैज़ मंसूरी और आलेनबी ने बताया कि कैंप में बड़ी संख्या में मुतवल्ली पहुंचे। यहाँ तक कि कई ऐसे लोग भी आए, जिनके पास अपनी संपत्तियों के कागज़ तक मौजूद नहीं थे। उन्हें सलाह दी गई कि“कागज़ की तलाश करें और जल्द से जल्द दस्तावेज़ तैयार करें।”

200 से अधिक मुतवल्ली पहुंचे,सूबे भर से फोन कॉल
दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने जानकारी दी कि बहेड़ी, आंवला, मीरगंज, नवाबगंज सहित शहर भर के लगभग 200 मुतवल्ली कैंप में पहुंचे। इसके साथ ही कानपुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, आगरा, झांसी आदि जिलों से भी फोन कॉल आईं, जहाँ लोगों को वक़्फ़ रजिस्ट्रेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।
मौके पर तुरंत हुआ रजिस्ट्रेशन
जो मुतवल्ली अपने कागज़ साथ लेकर आए थे,उनकी संपत्तियाँ अदनान हुसैन और इशरत नूरी ने
उम्मीद पोर्टल पर वहीं मौके पर अपलोड कर दीं, जो लोग किसी कारण से कैंप नहीं आ सके। उन्हें सलाह दी गई कि वे दरगाह द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9897070701 पर संपर्क करें।
अगला कैंप कल
अगला वक़्फ़ हेल्प कैंप 24 नवंबर को काकर टोला स्थित छः मीनारा मस्जिद में शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने बताया कि उम्मीद पोर्टल के अलावा कई राज्यों में SIR फॉर्म की प्रक्रिया भी चल रही है। BLO घर-घर जाकर फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि“समय पर दस्तावेज़ जमा करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करें।”कैंप में शाहिद नूरी, मुजाहिद रज़ा, परवेज़ नूरी, सय्यद माजिद,अदनान हुसैन, औरंगज़ेब नूरी, काशिफ सुब्हानी,अजमल नूरी और इशरत नूरी आदि।
