बरेली : शहर के कैंट इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ कैंट बोर्ड ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। मदारी पुलिया से धोपेश्वरनाथ मार्ग तक चलाए गए अभियान में 30 साल पुराने झोपड़ियों को जमींदोज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को करीब दस झोपड़ियाँ गिराई गई थीं, और शनिवार को शेष सभी झोपड़ियों को हटाया गया।
बोर्ड ने पहले भी दिया था नोटिस
इस पहले भी बोर्ड ने कई बार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा था, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। इस बीच एक झोपड़ीवासी महेश ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल की थी। जिसमें उसने दावा किया कि यह भूमि उसे 30 वर्षों से सरकार द्वारा आवंटित है। कार्रवाई के दौरान मौके पर बोर्ड अधिकारी और पुलिस तैनात रहे। कैंट बोर्ड ने पास रह रहे 20 अन्य झोपड़ीवासियों को अंतिम चेतावनी दी कि स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो अगली कार्रवाई कभी भी हो सकती है।
सीईओ ने दी चेतावनी
सीईओ डॉ. तनु जैन ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, ताकि सड़क और सार्वजनिक स्थानों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा सके।
