मृतक के भाई
बरेली : यूपी के बरेली से एक बेहद दुखद और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। भोजीपुरा ब्लॉक के परधौली क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान तैनात बीएलओ सर्वेश गंगवार (BLO) की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुधवार को हुई इस घटना ने बेसिक शिक्षा विभाग और प्रशासन दोनों को हिला दिया है।
ड्यूटी के दौरान गिरे, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सर्वेश गंगवार अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। सहकर्मियों ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें Dead on Arrival घोषित कर दिया। सीएमओ कार्यालय की प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
अफसर मौके पर पहुँचे, BSA ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर ली जानकारी
घटना की सूचना मिलते ही बीएसए विनता सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुँचीं और अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। विभाग में इस खबर के बाद शोक की लहर है। साथ काम करने वाले शिक्षकों ने सर्वेश को मेहनती और जिम्मेदार कर्मचारी बताया।
परिवार के गंभीर आरोप

दिवंगत के भाई योगेश गंगवार ने बड़ा आरोप लगाया है कि “सर्वेश कई दिनों से भारी काम के दबाव में थे… मानसिक रूप से बहुत परेशान थे… इसी तनाव ने उनकी जान ले ली।”परिवार ने सवाल उठाया है कि आखिर इतना प्रेशर बीएलओ पर क्यों बनाया जा रहा था?
-SIR विवाद के बीच ड्यूटी पर मौतों का बढ़ता आंकड़ा-विपक्ष हमलावर
यह घटना ऐसे समय हुई है जब SIR (Summary Revision) प्रक्रिया को लेकर देशभर में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की मौतें लगातार दर्ज हो रही हैं। बताया जाता है कि अब तक 12 राज्यों में 11 मौतें हुई हैं। इसमें परिवारों ने लगाए मानसिक दबाव और काम के बोझ के आरोप लगाए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग, और जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के (गोंडा) में 1 ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसके चलते आज मौत हो गई, और अब बरेली में एक और मौत
विपक्ष हमला
इसको लेकर विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि “ड्यूटी प्रेशर व खराब प्रबंधन के कारण कर्मचारियों की जान जा रही है।”हालांकि चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
