बरेली: थाना किला पुलिस ने ट्रांसफार्मर से चोरी किए गए तेल के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने रजा कॉलोनी के पीछे वाले रास्ते से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का ट्रांसफार्मर तेल और चोरी में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है।
120 लीटर ट्रांसफार्मर तेल बरामद
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से चार कैनों में भरा करीब 120 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल बरामद किया गया है। इसके साथ ही चोरी में प्रयुक्त एक कार भी जब्त की गई है।
पहले से दर्ज था मामला
इस मामले में 26 दिसंबर 2025 की रात रजा कॉलोनी मिनी बाईपास स्थित KNK फैक्ट्री के पास रखे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता चंद्रमा प्रसाद की तहरीर पर 28 दिसंबर को थाना किला में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
कौन हैं पकड़े गए आरोपी?
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पहला तौफीक उर्फ टफी है, जो शीशगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पहले से ही पुलिस का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। दूसरा आरोपी धर्मवीर है, जो शाही थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। दोनों की उम्र करीब 25 से 27 वर्ष बताई जा रही है।
