माफिया अशरफ के करीबी फरहद खां उर्फ गुड्डू समेत शातिर अपराधी रडार पर
बरेली : अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 25 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इनमें माफिया अशरफ के करीबी रहे फरहद खां उर्फ गुड्डू भी शामिल हैं, जो जेल में अवैध मुलाकात के मामले में चर्चा में आया था।
गैंगस्टर, जानलेवा हमला और धोखाधड़ी के आरोप
पुलिस के अनुसार फरहद खां पर जानलेवा हमला और धोखाधड़ी समेत करीब 7 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पूर्व पार्षद अकील उर्फ गुड्डू पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें बलवा और हमले जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।इन सभी अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा रहा है।
कई थानों के हिस्ट्रीशीटर शामिल, पूरे जिले में फैला नेटवर्क
कार्रवाई के तहत शहर के कैंट, सुभाषनगर, इज्जतनगर, आंवला।और नवाबगंज थाना क्षेत्रों के अपराधियों को चिन्हित किया गया है। इनमें दानिश उर्फ आफताब, जावेद, रोहित उर्फ कल्लू, रवि राणा, संगम गुप्ता, आकाश गुर्जर, उस्मान उर्फ पक्षा, अजय उर्फ गुल्ला समेत कई नाम शामिल हैं।
एसएसपी अनुराग आर्य का सख्त संदेश
एसएसपी अनुराग आर्य ने जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह कदम उठाया गया है। अब इन सभी अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप
हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब इन अपराधियों की हर गतिविधि पुलिस की नजर में रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मच गया है और कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।
