बरेली: भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर में स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आज समापन हुआ। इन खेलों में स्टाफ पुरुष वर्ग में डॉ. सभापति एन., महिला स्टाफ वर्ग में लक्ष्मी शुक्ला, छात्र वर्ग में डॉ. विनोद मील और छात्रा वर्ग में डॉ. पटेल जैनओम नन्नूभाई ने ओवरऑल चैम्पियन का खिताब जीता।
रस्साकशी में छात्र वर्ग ने मारी बाज़ी
समापन समारोह के दौरान स्टाफ और छात्रों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मुकाबले में छात्र वर्ग विजयी रहा। महिलाओं के लिए आयोजित रस्साकशी में स्टाफ की महिलाएं पहली रही।
संस्थान निदेशक ने दी बधाई और संदेश
मुख्य अतिथि और संस्थान निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि संस्थान की प्रगति में सभी का योगदान अहम है। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और बाकी प्रतिभागियों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
तीन दिन में 50 से ज्यादा खेलकूद मुकाबले
खेलकूद प्रभारी डॉ. किरणजीत सिंह ने बताया कि इन तीन दिनों में लगभग 50 अलग-अलग खेलों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में वैज्ञानिक, छात्र, स्टाफ, बच्चों और संस्थान की महिलाओं ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में डॉ. अभिषेक, डॉ. अनीशा वी, डॉ. अंजू काला, डॉ. नारायण दत्ता और अन्य रैफरी एवं समिति सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
