रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली योजना के भूखंडों की नीलामी से रिकॉर्ड आय, 267 हेक्टेयर में नई टाउनशिप विकसित करने की तैयारी
बरेली: यूपी के बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। 23 मार्च, 2026 को आयोजित नीलामी शिविर में रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के व्यवसायिक भूखंडों की बिक्री से करीब 140 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है।
नीलामी से 140 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

बरेली विकास प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन में आयोजित इस शिविर में विभिन्न श्रेणी और क्षेत्रफल के व्यवसायिक भूखंडों की नीलामी की गई। बड़ी संख्या में निवेशकों और खरीदारों ने हिस्सा लिया,जिससे प्राधिकरण को भारी राजस्व प्राप्त हुआ। इस दौरान प्राधिकरण के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें सचिव वन्दिता श्रीवास्तव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी शिवधनी सिंह यादव, विशेष कार्याधिकारी नीलम श्रीवास्तव, अजीत कुमार और अधिशासी अभियंता ए.पी.एन. सिंह शामिल रहे।
नई टाउनशिप योजना की शुरुआत
BDA ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अब एक नई टाउनशिप विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली-लखनऊ बाईपास और पीलीभीत बाईपास के पास विकसित होगी। यह लगभग 267 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैलेगी। नई टाउनशिप को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा
45 मीटर और 30 मीटर चौड़ी मुख्य सड़कें

18 मीटर चौड़ी आंतरिक सड़कें सभी बिजली लाइनें भूमिगत 132 KVA का विद्युत उपकेंद्र, एम्यूजमेंट पार्क और कम्यूनिटी सेंटर जैसी सुविधाएं होंगी। प्राधिकरण के मुताबिक, बरेली और आसपास के जिलों में तेजी से बढ़ती आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह नई योजना लाई जा रही है, जिससे शहर के विस्तार को नया आयाम मिलेगा।
