बरेली: यूपी के बरेली में कानून -व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने जिले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया। इस कार्रवाई में भमोरा थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और शाही थानाध्यक्ष अमित कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके अलावा चार थानों के प्रभारी बदले गए हैं। इसमें जगतपुर चौकी इंचार्ज सनी चौधरी को भमोरा थाने की कमान सौंपी गई। सीबीगंज इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार को फतेहगंज पश्चिमी थाने का प्रभारी बनाया गया।
इंस्पेक्टर क्राइम को सीबीगंज का जिम्मा

फतेहगंज पश्चिमी इंस्पेक्टर (क्राइम) सुरेंद्र पाल सिंह को सीबीगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई। जोगी नवादा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार को शाही थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। एसएसपी ने साफ किया कि ये फेरबदल कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए किया गया है।
