बरेली: बरेली में थाना बारादरी क्षेत्र के पशुपति बिहार, पीलीभीत बाईपास मार्ग पर श्री इरशाद अहमद द्वारा लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यवसायिक भवन का निर्माण किया जा रहा था। बिना स्वीकृति किए गए इस निर्माण पर बीडीए की टीम ने सख्त कार्रवाई की।
1500 वर्गमीटर में चल रहा था बारात घर
इसी क्षेत्र में श्री मुस्तफा आदिल द्वारा लगभग 1500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के बारात घर का संचालन किया जा रहा था। बीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस बारात घर को भी सील कर दिया।
संयुक्त सचिव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
इस कार्रवाई का नेतृत्व संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने किया। उनके साथ सहायक अभियंता मनोज कुमार सिंह, अवर अभियंता सीताराम और प्रवर्तन टीम के सदस्य शामिल रहे।
अवैध निर्माण पर लगातार होगी कार्रवाई
बरेली विकास प्राधिकरण ने कहा है कि विकास क्षेत्र में बिना अनुमति किए गए निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आमजन को दी चेतावनी
प्राधिकरण ने जनता को आगाह किया है कि किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदने से पहले विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति से जुड़े अभिलेख अवश्य मांगें। इससे खरीदी जाने वाली संपत्ति की वैधता सुनिश्चित की जा सकेगी।
