बरेली : यूपी के बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सिर्फ 500 रुपये के हिसाब-किताब को लेकर पति ने अपनी पत्नी पर तमंचे से फायर कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव कल्यानपुर निवासी निशा शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर पर ईद की तैयारियों में जुटी थी, तभी उसका पति राशिद घर पहुंचा और दोनों के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हो गई।
विवाद बढ़ने पर राशिद ने तमंचे से फायर कर दिया
गोली निशा के बाएं कंधे में लगी और वह मौके पर गिर पड़ी। शोर सुनकर पास में रहने वाले भाई मोनिश मौके पर पहुंचे और घायल निशा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत।फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पति ने पत्नी को 500 रुपये दिए थे और दूध का हिसाब मांग रहा था।इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जो अचानक हिंसा में बदल गई।
मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें
इस मामले में पीड़िता के भाई की।तहरीर पर आरोपी राशिद के।खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।।थाना पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
घरेलू विवाद बना जानलेवा हमला
यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि छोटे-छोटे घरेलू विवाद भी किस तरह खतरनाक रूप ले सकते हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायल महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
