बरेली : शिक्षा के क्षेत्र में बरेली के लिए गर्व की खबर सामने आई है। सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग के कक्षा 5 के छात्र अधिकांश गुर्जर ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 12वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। इस सफलता पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश, बाल कल्याण समिति बरेली और विद्यालय प्रबंधन ने छात्र को बधाई दी। विद्यालय के व्यवस्थापक दिनेश मलिक, अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अधिकांश आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं।
स्कूल में जश्न का माहौल
छात्र की इस उपलब्धि में कक्षाचार्य रामेश्वर पाल सिंह और परिवारजनों के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया गया। विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा माना जा रहा है। इस संबंध में जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा द्वारा दी गई।
