बरेली : शहर के बारादरी थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पीड़िता अनमोल कोमल के परिवार ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने को लेकर उसे लगातार परेशान करते थे, गाली-गलौज करते थे, और आखिरकार उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने ऐसे लिया एक्शन?
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई। तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कौन-कौन हुआ गिरफ्तार?
पुलिस ने इस मामले में पति आकाशदीप, ससुर राजेश कुमार और सास कमलेश को गिरफ्तार किया है। ये सभी बरेली के कटरा चांद खां इलाके के रहने वाले हैं। अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?
इस मामले में पुलिस ने दहेज हत्या और प्रताड़ना से जुड़ी गंभीर धाराओं के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
