हजियापुर में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक लगेगा शिविर, शहर के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं, सभी वर्गों के लोगों से लाभ उठाने की अपील
बरेली : शहीद-ए-कर्बला और उर्स-ए-नूरी के उपलक्ष्य में मरकज-ए-अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट (मरकज़ एड) की ओर से 28 जून (रविवार) को हजियापुर स्थित गाज़ी पैलेस शादी हॉल (अमर स्कूल के निकट) में एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसमें शहर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, खून की विभिन्न जांचें और आवश्यक दवाइयां पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि शिविर में शुगर,थायरॉयड, ब्लड प्रेशर, हिमोग्लोबिन,कैल्शियम,कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड सहित कई महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की जाएंगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन
उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता होगी। उनका आयुष्मान कार्ड होने पर बरेली के राजेंद्र नगर स्थित कैलाश आई लेजर सेंटर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षत बॉस द्वारा अलग-अलग तिथियों पर निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। शिविर में डॉ. संजीव कुमार (एमबीबीएस, एमडी) शुगर, थायरॉयड एवं गंभीर रोग विशेषज्ञ, डॉ. अक्षत बॉस (एमबीबीएस, डीएनबी, एफआईसीओ) नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. शरिक सिद्दीकी (बीडीएस) दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. अबू सईद (एमबीबीएस, एमएस) ईएनटी विशेषज्ञ, डॉ. फरहीन नासिर स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुधीर यादव जनरल फिजिशियन, डॉ. मोहम्मद अफरोज फिजियोथेरेपिस्ट तथा नेत्र परीक्षक जितेंद्र सिंह अपनी सेवाएं देंगे।
पंजीकरण शुल्क निशुल्क
मरकज-ए-अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहसिन हसन खान ने कहा कि मोहर्रम और उर्स-ए-नूरी के धार्मिक आयोजनों के साथ समाज सेवा को भी प्राथमिकता देते हुए इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि सभी वर्गों के लोग इसका लाभ उठा सकें। शिविर प्रभारी हस्सान रज़ा ने बताया कि शिविर में किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा और सभी जांच, परामर्श व दवाइयों की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। अधिक जानकारी के लिए नासिर कुरैशी (9897556434) या शाहनवाज खान (8630289830) से संपर्क किया जा सकता है।
