गढ़ी मस्जिद में दो शिफ्टों में नमाज़, शहरभर की मस्जिदों और दरगाहों ने जारी किया टाइम टेबल
बरेली : ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का पर्व इस वर्ष 28 मई 2026 को पूरे देश में अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। बरेली शहर में भी ईद की नमाज़ को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। ईदगाह, दरगाहों, खानकाहों और प्रमुख मस्जिदों की इंतजामिया कमेटियों ने नमाज़ के वक्त जारी कर दिए हैं। शहर की मुख्य ईद की नमाज़ बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10 बजे अदा की जाएगी, जबकि सबसे आखिरी नमाज़ दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में सुबह 10:30 बजे होगी। दरगाह आला हज़रत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि नमाजियों की सुविधा, ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ को देखते हुए विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग समय तय किए गए हैं। वहीं गढ़ी चौकी स्थित गढ़ी मस्जिद में भारी भीड़ को देखते हुए दो शिफ्टों में नमाज़ कराने का फैसला लिया गया है। पहली जमात सुबह 7 बजे और दूसरी 7:30 बजे होगी। सबसे पहले शहर में ईद की नमाज़ बाजार संदल खान स्थित दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद में सुबह 5:35 बजे अदा की जाएगी।
शहर की प्रमुख मस्जिदों और दरगाहों में नमाज़ का समय
सुबह 5:35 बजे दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद, बाजार संदल खान सुबह 5:40 बजे,जखीरा की दुलिया वाली मस्जिद सुबह 6:00 बजे, कुतुबखाना चौराहे वाली मस्जिद, बड़ा बाजार की बादशाह। बेगम मस्जिद सुबह 6:15 बजे मलूकपुर की नूरी रज़ा तंबाकू वाली मस्जिद, हजियापुर की हसनैनी मस्जिद, सुबह 6:30 बजे दरगाह ताजुश्शरिया, रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, कांकर टोला की छः मीनारा मस्जिद, काज़ी टोला की इमामबाड़े वाली मस्जिद, बाजार संदल खान की नूर-ए-इलाही मस्जिद,किला शाही मस्जिद सुबह 6:45 बजे, दरगाह शाह शराफत अली मियां, हजियापुर की मदीना मस्जिद,
सैय्यदों वाली मस्जिद में 7 बजे से
ब्रह्मपुरा की सैय्यदों वाली मस्जिद सुबह 7:00 बजे,सैलानी की हबीबिया रज़विया मस्जिद, चौकी चौराहा की रहमानिया मस्जिद, फूलवालान की नूरजहां मस्जिद,रोहली टोला की अब्बासियान मस्जिद,एजाज़ नगर गौटिया की पुरानी मस्जिद,खन्नू मोहल्ला की अबूबकर मस्जिद गढ़ी मस्जिद पहली शिफ्ट सुबह 7:15 बजे,मौला अली मस्जिद, एजाज़ नगर, पूर्वियान मस्जिद, मलूकपुर, काज़ी टोला मस्जिद सुबह 7:30 बजे,खानकाह-ए-वामिकिया,ईदगाह बिहारमान नगला,जसोली की पीराशाह मस्जिद,जखीरा की इमली वाली मस्जिद, सिटी स्टेशन मस्जिद, मस्जिद शमशुद्दीन,फूटा दरवाज़ा, आज़म नगर की आहते वाली मस्जिद, मॉडल टाउन चौकी की मुस्तफाई मस्जिद,हजियापुर की खजूर वाली मस्जिद,पीरबहोड़ा की हुसैनी मस्जिद, कांकर टोला की नूरानी मस्जिद, गढ़ी मस्जिद दूसरी शिफ्ट सुबह 8:00 बजे,मुफ्ती -ए-आज़म मस्जिद,मलूकपुर सुनहरी मस्जिद, कुतुबखाना, खुदा बख्श मस्जिद, बानखाना नूरी रज़ा मस्जिद,कंगी टोला नियारयान मस्जिद,घेर शेख मिट्ठू,साबरी मस्जिद,सुभाषनगर,बाग वाली मस्जिद,जखीरा,हाथीखाना मस्जिद,कैंट,नक्शबंदियान मस्जिद, रेती, सुबह 8:15 बजे कादरी मस्जिद,गली मनिहारान कुतुबखाना,सुबह 8:30 बजे, खानकाह-ए-नियाज़िया,गुलाब नगर की दरगाह बशीर मियां,बाकरगंज की दरगाह रफीकुल से औलिया, कचहरी वाली मस्जिद, घेर जाफर खान की मिर्जाई मस्जिद आज़म नगर की हरी मस्जिद इज्जतनगर की मौजू शाह बाबा मस्जिद में होगी।
यहां सुबह 9 बजे नमाज
सुबह 9:00 बजे दरगाह शाहदाना वली, किला की जामा मस्जिद, सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद
खन्नू मोहल्ला की दादा मियां। मस्जिद, सुबह 10:00 बजे बाकरगंज स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज़, सुबह 10:30 बजे दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद, गुलाब नगर की दलेर खान मस्जिद प्रशासन और इंतजामिया कमेटियों ने की अपील, ईद-उल-अज़हा को लेकर शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। इंतजामिया कमेटियों ने नमाजियों से समय से पहुंचने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
