एसपी चीफ बोले -10 नंबरी मॉडल ने लोकतंत्र को जकड़ लिया,पीडीए के दम पर सत्ता वापसी का दावा, चुनाव प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस और कार्यकर्ता बैठक में अखिलेश यादव ने भाजपा पर कई आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अखिलेश यादव ने मांग की कि चुनावों में मतगणना प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि मतगणना की लाइव मॉनिटरिंग और सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि किसी भी तरह के संदेह को दूर किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी पहले भी चुनाव आयोग को वोटर सूची से जुड़े मुद्दों और शिकायतों के साथ साक्ष्य दे चुकी है।
अखिलेश यादव बोले -10 नंबरी मॉडल ने लोकतंत्र को जकड़ लिया
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि “10 नंबरी मॉडल ने पूरे लोकतंत्र को जकड़ लिया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सपा प्रमुख ने इशारों-इशारों में सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर हमला करते हुए कहा कि जनता के अधिकारों और संस्थाओं की स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है। हालांकि उन्होंने “10 नंबरी मॉडल” को लेकर विस्तार से स्पष्ट नहीं किया, लेकिन उनके बयान को राजनीतिक गलियारों में बड़े हमले के तौर पर देखा जा रहा है।
वोट लूटने वाले आरक्षण भी लूट लेंगे
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चुनावी माहौल के बीच बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि “जो वोट लूट रहे हैं, वो आरक्षण की भी लूट करेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं और इसका असर भविष्य की नीतियों पर भी पड़ सकता सपा प्रमुख ने महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कहा कि बिल पास हो चुका है, लेकिन इसके लागू होने और सही तरीके से क्रियान्वयन को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने संकेत दिया कि यदि व्यवस्था पारदर्शी नहीं रही तो आरक्षण का लाभ भी प्रभावित हो सकता है।
“बंगाल मतगणना की CCTV लाइव हो”, अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट से की हस्तक्षेप की मांग
एक बार फिर चुनावी पारदर्शिता को लेकर बहस तेज हो गई है।अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और पश्चिम बंगाल में मतगणना प्रक्रिया की CCTV फुटेज पूरे देश के सामने लाइव उपलब्ध कराई जानी चाहिए। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ निष्पक्ष और पारदर्शी है, तो CCTV फुटेज को सार्वजनिक करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उनका मानना है कि इससे जनता का भरोसा चुनावी प्रक्रिया में और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की आशंका या विवाद को समय रहते दूर किया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव सबसे महत्वपूर्ण आधार है।
PDA हटाएगा सरका
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक के बाद एक बयान देकर सियासी माहौल गरमा दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन ने बीजेपी को हराया, जिसके चलते पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बन सकी। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव से जुड़े हजारों एफिडेविट इलेक्शन कमीशन को सौंपे, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही उन्होंने मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने में कुछ मीडिया संस्थानों की भी बड़ी भूमिका है। उन्होंने “PDA” (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण का जिक्र करते हुए कहा कि यह केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में इसका प्रभाव बढ़ रहा है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि यही PDA आने वाले समय में बीजेपी को सत्ता से बाहर कर सकता है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी उन्होंने सरकार पर हमला बोला और कहा कि मेडिकल सर्विसेज “जीरो” हो गई हैं, जिससे गरीबों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
लोकतंत्र बनाम सत्ता की लड़ाई
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को अपनी रणनीति का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि समाज के इन वर्गों की भागीदारी और एकजुटता से राजनीतिक संतुलन बदल सकता है। उनका दावा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन ने मजबूत प्रदर्शन किया, और उसी आधार पर 2027 में बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा रही है।
आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर कही ये बात
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और नीतियों को लेकर भी सरकार की आलोचना की।उन्होंने कहा कि आम जनता पर आर्थिक दबाव बढ़ा है और सामाजिक संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।
