छात्रों को राहत, स्नातक -स्नातकोत्तर और बैक पेपर परीक्षाओं के लिए बढ़ा समय
बरेली: महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार नई शिक्षा नीति -2020 के तहत संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों (बीए, बीएससी,बीकॉम, बीबीए आदि) के द्वितीय सेमेस्टर के साथ ही एलएलबी, एलएलएम, बीलिब, एमलिब और एमएससी (कृषि) जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की मुख्य, बैक और भूतपूर्व परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी गई है।
संशोधित समय-सारणी जारी
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 मई 2026, कॉलेज में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026, कॉलेज द्वारा ऑनलाइन अप्रूवल12 मई 2026 तक है। ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है। छात्र परीक्षा फॉर्म संबंधित पोर्टल्स जैसे MJPRU Samarth Portal, MJPRU Official l Website और MJPRU IUMS Portal के माध्यम से भर सकते हैं।परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन किया जाएगा।
छात्रों को बड़ी राहत
तिथि बढ़ने से उन छात्रों को राहत मिली है जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि समय सीमा विस्तार का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को परीक्षा प्रक्रिया में शामिल करना है।
