सपा प्रमुख ने कहा-संसद में उठेगा बंगाल चुनाव का मुद्दा,भाजपा नारी शक्ति को बढ़ते नहीं देखना चाहती
कोलकाता/लखनऊ : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोलकाता पहुंचे। यहां उन्होंने ममता बनर्जी से उनके कालीघाट आवास पर मुलाकात की। बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत और टीएमसी की हार के बाद यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। ममता बनर्जी खुद अखिलेश यादव को रिसीव करने गेट तक पहुंचीं, जबकि टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा- “दीदी, आप हारी नहीं हैं… आपने एक योद्धा की तरह चुनाव लड़ा है।”मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बंगाल में लोकतंत्र को तहस-नहस कर दिया है और चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा।
बंगाल में यूपी वाला ट्रायल

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बंगाल चुनाव में भाजपा ने वही रणनीति अपनाई। जिसका “ट्रायल” पहले उत्तर प्रदेश के चुनावों और उपचुनावों में किया गया था। उन्होंने कहा कि वोटरों को डराया गया और लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग हुआ। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी सोच रखती है, और इसी वजह से ममता बनर्जी भाजपा की आंखों में खटकती हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना होगा।
भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर कर रहे काम- अखिलेश

एसपी चीफ अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष हुए हैं तो वोटिंग और मतगणना के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किए जाएं। वहीं, बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर भी उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात किए गए थे, लेकिन हिंसा के समय सुरक्षा बल कहां थे।
नारी शक्ति को बढ़ते नहीं देखना चाहती

उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी की आंखों में दीदी खटकती हैं, क्योंकि वह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। भाजपा सामंती सोच की पार्टी है और उसके लोग नारी को बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते।”अखिलेश यादव ने भाजपा पर महिला विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट होना होगा। उन्होंने बंगाल चुनाव को लेकर भी भाजपा और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए।
सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोलकाता दौरे के दौरान भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में फोर्स लगाकर लोगों को वोट डालने से रोका गया था और अब बंगाल में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की गई है।उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में लोगों ने दबाव में मतदान किया और भाजपा ने नफरत भरी राजनीति की। अखिलेश यादव ने कहा कि जिन संस्थाओं की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव कराने की थी, उन्होंने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग को चुनौती देते हुए कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष हुए हैं तो कुंदरकी समेत अन्य सीटों की वोटिंग का सीसीटीवी फुटेज जनता को दिखाया जाए।
लाइव की जाए वेटिंग प्रक्रिया लाइव
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही लाइव हो सकती है तो वोटिंग प्रक्रिया की निगरानी भी सार्वजनिक होनी चाहिए, इससे लोकतंत्र और मजबूत होगा।अखिलेश यादव ने भाजपा पर PDA समाज के लोगों का वोट छीनने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप भी लगाया।
