शाहजहांपुर की शिवानी छह साल से रह रही थी किराए के कमरे में, मोबाइल पासवर्ड लॉक, आत्महत्या का कारण रहस्य में
बरेली। शहर के बारादरी थाना क्षेत्र में दिमाग़ पर भारी दबाव, अकेलापन और परीक्षा की चिंता से जुड़ी एक दर्दनाक खबर सामने आई है। शाहजहांपुर की 24 वर्षीय छात्रा शिवानी राठौर ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा सोमवार को तब हुआ, जब मकान मालकिन सुमनलता को कमरे से तेज़ बदबू आने लगी। दरवाज़ा खोलने पर देखा कि शिवानी का शव पंखे से लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची।
शव दो दिन पुराना होने की उम्मीद
शहर की थाना बारादरी पुलिस ने मीडिया को बताया कि छात्रा का नाम शिवानी राठौर (24 वर्ष) हैं, वह मूल निवासी पुरैना गांव, थाना जलालाबाद, शाहजहाँपुर की है। मगर, बरेली में रहना 6 साल से किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रही थी। उसने बीएससी पूरी की। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में थी। शव की स्थिति दो दिन पुराना लग रहा है, यानी आत्महत्या शनिवार को होने की उम्मीद जताई जा रही है। मोबाइल पूरी तरह पासवर्ड लॉक, चैट/कॉल ट्रेसिंग कठिन। उसके पिता किसान, और एक भाई भी बाहर रहकर तैयारी कर रहा है
व्हाट्सएप कॉल का आखिरी नोटिफिकेशन
इस दौरान पुलिस की जांच में मोबाइल के व्हाट्सएप कॉल का आखिरी नोटिफिकेशन दिखा है। जिससे पुलिस कॉल लॉग और चैट डिटेल्स निकालने का प्रयास कर रही है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। इसके बाद घर में मातम छाया हुआ है। यह हादसा पढ़ाई का तनाव?, या फिर निजी रिश्तों में उलझन भी माना जा रहा है
