बरेली : दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बुकिंग खुलते ही कई ट्रेनों में ‘नो रूम’ की स्थिति बन जाती है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार को वाया बरेली 10 और विशेष ट्रेनों का संचालन घोषित किया है। इसके साथ ही बरेली होकर गुजरने वाली कुल 44 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
इन ट्रेनों का समय सारिणी
1.04008 आनंद विहार – जोगबनी विशेष गाड़ी
20 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से सुबह 8:30 बजे, बरेली 1:40 बजे, जोगबनी अगले दिन शाम 5:02 बजे
2.04007 जोगबनी – आनंद विहार विशेष गाड़ी 21 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को जोगबनी शाम 6:30 बजे, बरेली रात 9:18 बजे, आनंद विहार अगले दिन 3:00 बजे
3.04010 दिल्ली – सीतामढ़ी विशेष गाड़ी
2.अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दिल्ली रात 11:05 बजे, बरेली तड़के 4:12 बजे, सीतामढ़ी रात 10:30 बजे
4.04009 सीतामढ़ी – दिल्ली विशेष गाड़ी
3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सीतामढ़ी 11:55 बजे, बरेली शाम 6:37 बजे, दिल्ली रात 11:58 बजे
5.04022 नई दिल्ली – गोरखपुर विशेष गाड़ी 19 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को नई दिल्ली दोपहर 2 बजे, बरेली शाम 6:03 बजे, गोरखपुर अगले दिन तड़के 5 बजे
6.04021 गोरखपुर – नई दिल्ली विशेष गाड़ी 20 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर सुबह 7 बजे, बरेली शाम 5:50 बजे, नई दिल्ली रात 11:10 बजे
7.05575 सहरसा – आनंद विहार विशेष गाड़ी 17 सितंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को सहरसा रात 8 बजे, बरेली अगले दिन शाम 7:05 बजे, आनंद विहार रात 12:30 बजे
8.05576 आनंद विहार – सहरसा विशेष गाड़ी 23 सितंबर से 16 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार सुबह 5:15 बजे, बरेली 10:12 बजे, सहरसा अगले दिन 10:30 बजे
9.05579 पूर्णिया – आनंद विहार विशेष गाड़ी 16 सितंबर से 15 दिसंबर तक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को पूर्णिया शाम 4:30 बजे, बरेली अगले दिन शाम 7:05 बजे, आनंद विहार रात 12:30 बजे
10.05580 आनंद विहार – पूर्णिया विशेष गाड़ी 18 सितंबर से 17 दिसंबर तक बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को आनंद विहार सुबह 5:15 बजे, बरेली 10:12 बजे, पूर्णिया अगले दिन दोपहर 1:45 बजे
बाढ़ से ट्रेन लेट
मंगलवार को बाढ़ के कारण कई ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित रही। 12203 सहरसा गरीब रथ 8 घंटे लेट रही। 22317 हमसफर एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी, 12371 बीकानेर सुपरफास्ट समेत कई ट्रेनों में देरी देखी गई। हालांकि, हरिद्वार –देहरादून सेक्शन में मंगलवार को संचालन सामान्य हो गया। सोमवार को मलबे के कारण 11 घंटे तक रेल सेवा बाधित रही थी। अब वहाँ 20 किमी/घंटा की गति सीमा लगाई गई है।
