जिला पंचायत सदस्यों के पदों में नहीं होगा बदलाव, आरक्षण की घोषणा भी जल्द
बरेली : यूपी में पंचायत चुनाव की डुगडुगी बजाने वाली है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मगर, इससे पहले ही बरेली की 5 ग्राम पंचायत में चुनाव न कराने का फैसला हुआ है। क्योंकि, यहां के नवाबगंज विकासखंड की याकूबपुर और बहोरनगला ग्राम पंचायत को परिसीमन के बाद खत्म कर दिया गया है। यहां चुनाव नहीं होंगे। इन ग्राम पंचायत के मतदाताओं को नवाबगंज नगर पालिका में सम्मिलित किया गया है। यह मतदाता नगर पालिका अध्यक्ष (चेयरमैन) को चुनने के लिए मतदान करेंगे। इसी तरह से विकासखंड मझगवां की ग्राम पंचायत नगरिया सातम, बेहटा बेटा जुनू और अवादान को भी खत्म कर नगर पालिका में सम्मिलित किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी (ADEO) सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि परिसीमन के बाद बरेली में अब 1188 ग्राम पंचायत बची है, जो पहले 1193 थी। इसी तरह से क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के 7 पद कम किए गए हैं। पिछली बार 1467 बीडीसी सदस्य चुने गए थे, जिन्होंने जिले के 15 ब्लाक प्रमुख को चुनने के लिए मतदान किया। मगर, इस बार 1460 बीडीसी सदस्य चुने जाएंगे, जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 14921 से घटकर 148856 रह गई है। बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य नवाबगंज और मझगवां ब्लॉक के काम हुए हैं
जिला पंचायत सदस्यों में नहीं हुआ बदलाव
देखें वीडियो
https://youtu.be/rSzoKcsXyo8?si=uB_d0MpJNCDU52Sr
बरेली में जिला पंचायत सदस्य के 60 पद हैं। इसका परिसीमन नहीं हुआ है। इस बार पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के 60 सदस्य ही रहेंगे। इसमें से ही एक सदस्य को जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाएगा। मगर, कौन सा वार्ड जनरल, ओबीसी, ऐसी और महिला वर्ग के लिए आरक्षित होगा। इसके लिए जल्द ही आरक्षण प्रक्रिया शुरू होगी। आरक्षण प्रक्रिया के बाद चुनाव लड़ने वाले दावेदार सामने आने शुरू हो जाएंगे।
बहेड़ी- नवाबगंज में सबसे अधिक ग्राम पंचायत

बरेली के 15 विकास खंड (ब्लॉक) में 1188 ग्राम पंचायत हैं। इसमें सबसे अधिक ग्राम पंचायत विकास खंड बहेड़ी में 108 हैं, तो वही नवाबगंज में 105, शेरगढ़ में 89, मझगवा में 84, आलमपुर जाफराबाद में 92, रामनगर में 59, बिथरी चैनपुर में 74, भोजीपुरा में 77, फरीदपुर में 78, भुता में 92, मीरगंज में 67, फतेहगंज पश्चिमी में 67,भदपुरा में 79, दामखोदा में 73 ग्राम पंचायत हैं। इसी तरह से क्यारा विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) 78, बिथरी चैनपुर में 112, भोजीपुरा में 99, फरीदपुर में 87, भुता में 104, मीरगंज में 83, फतेहगंज में पश्चिम में 79, नवाबगंज में 125, भदपुरा में 81, बहेड़ी में 118, दामोदा में 89, शेरगढ़ में 110, मझगवा में 103, आलमपुर जाफराबाद में 112 और रामनगर में 80 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।
मतदाता सूची को डोर-टू- डोर सर्वे शुरू
अगर मतदाता सूची में आपका नाम नहीं है, तो तुरंत मतदाता सूची में नाम शामिल कर लें। इसके लिए निर्वाचन आयोग का दो-डोर सर्वे शुरू हो चुका है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत सतीश चंद्र मौर्य ने बताया कि यह सर्वे 29 सितंबर तक चलेगा। इसमें गलत मतदाताओं के नाम काटने के साथ ही मृतकों के नाम हटाने, और युवाओं के नामों को जोड़ा जाएगा। इसके बाद 5 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी। मगर, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को होगा। इसके साथ ही बीएलओ को E-BLO एप से ही परिवर्तन और विलोपन कार्य करने का जिम्मा दिया गया है। बेहतर तरीके से कार्य करने वाले बीएलओ को पुरस्कार के रूप में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रथम स्थान आने वाले को 10000, द्वितीय को 8000 और बाकी पांच लोगों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 3- 3 हजार रुपये मिलेंगे।
