जिले में 20,303 वाहन चालकों पर चालान बकाया, 93 बार चालान कटने वाला वाहन भी शामिल
बरेली : सड़क हादसों को रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। जिले में 20,303 वाहन ऐसे मिले हैं। जिन पर पांच, या उससे ज्यादा चालान लंबित हैं। चालकों ने जुर्माना नहीं भरा, तो अब उनकी गाड़ियां सीज होंगी, और ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द होंगे। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने मीडिया को बताया कि यातायात पुलिस की रिपोर्ट में ऐसे वाहनों की लिस्ट सामने आई है। जिनके खिलाफ बार-बार चालान काटे गए। इस रिपोर्ट को RTO को भेजा गया है, ताकि नियम तोड़ने वालों की RC और लाइसेंस रद्द किए जा सकें।
18 वाहन जिन पर 50 से ज्यादा चालान!
इसमें 18 वाहन ऐसे हैं।जिस पर 50 से अधिक चालान हैं। इसमें UP25BA9910 पर सबसे ज्यादा 93 चालान,UP25CC5316 पर 88 चालान, UP25AM4428 पर 81 चालान, UP25CB5360 पर 80 चालान,UP25DP9690 पर 76 चालान, UP25AY2536 पर 72 चालान, UP25BZ7635 पर 70 चालान, UP25BQ5535 पर 69 चालान, UP25BX5007 पर 68 चालान, UP25DW1644 पर 66 चालान, UP25CB7978 पर 66 चालान, UP25DS6213 पर 63 चालान, UP25BJ2011 पर 63 चालान, UP25AJ4929 पर 62 चालान, UP25DU3607 पर 61 चालान, UP25BW9590 पर 61 चालान, UP25BU2303 पर 60 चालान, UP25BF2568 पर 60 चालान की बात सामने आई है।
पुलिस की सख्ती, अब सड़क पर नहीं दौड़ पाएंगे ऐसे वाहन
पुलिस अफसरों का कहना है कि चालान के बावजूद नियम तोड़ने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। बड़े चालान वाले वाहनों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाया जाएगा। कार्रवाई शुरू होते ही ऐसे वाहन सड़क पर नहीं दौड़ पाएंगे।
