अस्पताल प्रशासन और पुलिस की लापरवाही उजागर, काफी मशक्कत के बाद युवक को उतारा गया
बरेली : जिला महिला अस्पताल में गुरुवार रात बाइक चोरी की घटना ने शुक्रवार को हंगामा खड़ा कर दिया। किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज निवासी अरविंद कश्यप अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराने आए थे। रात में उनकी बाइक अस्पताल परिसर से चोरी हो गई।
पुलिस ने काफी मुश्किल से उतारा
शिकायत करने पर भी अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नाराज होकर अरविंद शुक्रवार दोपहर अस्पताल परिसर में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए और जोरदार हंगामा करने लगे। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया।
लोगों ने जताया गुस्सा
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में चोरी की घटनाएं आम हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ दिखावे की है। इस घटना ने एक बार फिर अस्पताल प्रशासन और पुलिस की लापरवाही को बेनक़ाब कर दिया।
