ईपीएस-95 योजना में आधे से ज्यादा पेंशनर्स 1500 रुपये पर गुज़ारा कर रहे, बजट 2025 में न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने का संकेत लेकिन औपचारिक मंज़ूरी बाकी
बरेली : रिटायर्ड कर्मचारियों को कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस-95) के तहत बेहद कम पेंशन मिल रही है। यह बात कही है बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने। उन्होंने बताया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 81.48 लाख पेंशनर्स इस योजना से जुड़े हैं। इसमें से लगभग आधे से ज्यादा पेंशनर्स को 1,500 रुपये से भी कम मासिक पेंशन मिल रही है। बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत के बीच यह राशि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए बेहद अपर्याप्त है। संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि पेंशनर्स का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है, और वे न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
कर्मचारियों को पेंशन बढ़ने की उम्मीद
बजट 2025 में सरकार ने ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन को 1,000 से बढ़ाकर 7,500 करने का संकेत दिया है, लेकिन अभी औपचारिक मंजूरी का इंतजार है। लाखों रिटायर्ड कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार जल्द अपने वादे को पूरा करेगी।
