SSP ANURAG ARYA
अपराध नियंत्रण व शिकायत वाले इलाकों पर फोकस, सभी अधिकारियों को तत्काल चार्ज लेने के निर्देश
बरेली : यूपी के बरेली में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग को धार देने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश में 9 इंस्पेक्टर और 54 सब-इंस्पेक्टर/दरोगाओं के तबादले कर दिए गए। यह बदलाव खासतौर पर उन थाना क्षेत्रों और चौकियों में किया गया है, जहां लंबे समय से अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यवाही को लेकर शिकायतें आ रही थीं। SSP ने आदेश में स्पष्ट किया कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
रविंद्र नैन फरीदपुर से शीशगढ़ थाने में इंस्पेक्टर क्राइम
देखें लिस्ट 👇🏻
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 25 स्थानान्तरण
इंस्पेक्टर रविन्द्र नैन को फरीदपुर से शीशगढ़ थाने का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है। इसी तरह से चमन कुमार को शीशगढ़ से फरीदपुर में इंस्पेक्टर क्राइम, चन्द्रवीर को रिजर्व पुलिस लाइन्स से कोतवाली, लव सिरोही को कोतवाली से कैंट, शैलेन्द्र कुमार को कैंट से क्योलड़िया,सुधीर कुमार को भमोरा से आंवला, प्रमोद कुमार को चौकी इंचार्ज सुभाषनगर से प्रेमनगर, वरुण कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से फतेहगंज पश्चिमी, और राजकुमार जो प्रभारी डीसीआरबी से अलीगंज थाने भेजा गया है।
चौकी प्रभारियों में बदलाव
जिले की कई चौकियों के प्रभारी भी बदले गए। कुशलपाल सिंह, जितेन्द्र कुमार, राजीव शर्मा, मोहित भारद्वाज, शिवकुमार मिश्र, विजयपाल सिंह, संजय कुमार सहित दर्जनों दरोगाओं की तैनाती नई जगह पर की गई है। इसके साथ ही कई थाना और चौकी क्षेत्रों में अदला -बदली कर कुल 63 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। SSP के इस फैसले को जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और अपराध पर अंकुश लगाने के बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।
