तीन दिवसीय उर्स में कुरान ख्वानी, जुलूस, नातिया मुशायरे और अजीमो शान कांफ्रेंस, युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने पर जोर
रिपोर्ट: रफत आलम
बरेली : यूपी के बरेली शहर के परतापुर में इस वर्ष मदारी हुजूर फातेह अजमेर का तीन दिवसीय उर्स 7 से 9 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी तहरीक -ए-मदारियत कौंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद इंतखाब आलम ने दी। उर्स का कैलेंडर जारी किया गया। उन्होंने बताया कि इस बार का उर्स केवल धार्मिक रस्मों तक सीमित नहीं रहेगा। इसका उद्देश्य मुसलमानों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास की मुख्य धारा से जोड़ना भी है।
सात सितंबर से उर्स का आगाज
7 सितंबर को सुबह फर्ज नमाज के बाद कुरान ख्वानी से उर्स का आगाज होगा। दिन में जुलूस और परचम कुशाई की रस्म। शाम को मन्नतों के चिराग जलाए जाएंगे। रात में नातिया मुशायरे का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय और बाहरी शायर अपनी कलाम पेश करेंगे। 8 सितंबर को सुबह कुरान ख्वानी। दिन में चादरों और गागरों का जुलूस। रात में अजीमो शान कांफ्रेंस शिक्षाविद और समाजसेवी प्रमुख लोग शामिल होंगे। यहां युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने और सामाजिक जागरूकता पर चर्चा होगी। 9 सितंबर को दोपहर 3:17 बजे कुल की रस्म से उर्स का समापन।
मुरीद संभालेंगे जिम्मा
उर्स आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन, मुरीद और समाजसेवी संगठन सहयोग कर रहे हैं। जायरीन के लिए लंगर और अन्य सुविधाएं का इंतजाम किया जा रहा है। डॉ. इंतखाब आलम ने कहा “उर्स केवल आस्था और इबादत का अवसर नहीं है, बल्कि यह समाज में जागरूकता और नई सोच जगाने का माध्यम है। जब तक समुदाय शिक्षा और तालीम की ओर ध्यान नहीं देगा, विकास की राह कठिन रहेगी।”
