सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर बोला तीखा हमला, बोले, पीडीए परिवार के बच्चे न पढ़ें, इसलिए बंद किए स्कूल
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को यूपी सीएम पर सियासी हमला बोला। उन्होंने लखनऊ में संस्कृति स्कूल के निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि BJP सरकार जनता और विधायकों के सवालों से भाग रही है। शिक्षा से लेकर विकास तक हर क्षेत्र में प्रदेश को पीछे धकेला है। CM पर “नकलची” का आरोप लगाया। बोले, जी दिल्ली में जो होता है, उसकी नकल करते हैं। जनता और विधायकों के सवालों से बचने के लिए नए सपने दिखाते हैं।
संस्कृति स्कूल मुद्दा उठाया

एसपी चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में बना संस्कृति स्कूल BJP सरकार ने बंद कर दिया। 2027 में सपा सरकार बनने पर इसे फिर चालू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि BJP सरकार ने 20 हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए। जिससे गरीब और PDA परिवार के बच्चे शिक्षा से दूर हो रहे हैं।
विकास परियोजनाओं को रोका

उन्होंने कहा कि वाराणसी मेट्रो, वरुणा नदी कॉरिडोर, सोनभद्र -वाराणसी फोरलेन, बिजली उत्पादन प्लांट जैसी योजनाओं को BJP सरकार ने रोक दिया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे में भारी भ्रष्टाचार का आरोप, जबकि समाजवादी सरकार में बना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे आज भी करोड़ों का टोल दे रहा है।
महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल
महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए। गोरखपुर में बच्ची के नाले में डूबने की घटना का भी जिक्र किया। गौशालाओं में चारा बजट की हेराफेरी, सांड और आवारा पशुओं के हमलों से लोगों की मौत पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
BJP में भी PDA के लोगों को घुटन
उन्होंने कहा कि 2027 में PDA और जनता मिलकर सपा सरकार लाएंगे। BJP में भी PDA के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं। “यह संस्कृति स्कूल समाजवादी सरकार में बना था। आज तक मुख्यमंत्री इसे आगे नहीं बढ़ा पाए।”अगर गाय श्राप देती है तो सांड भी देगा, और जिनकी जान गई उनके परिवार किसे श्राप देंगे?” “2027 से पहले ही BJP में आपसी कलह शुरू हो जाएगी।”
