लखनऊ : यूपी विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों, और मंत्रियों के वेतन-भत्तों में भारी बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले से विधायकों को अब हर माह 67,750 और मंत्रियों को 77,750 का सीधा फायदा होगा। इसके साथ ही पूर्व विधायकों की पेंशन और यात्रा भत्ते में भी वृद्धि की गई है।
जानें विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी
मंत्रियों का मासिक वेतन 40,000 से बढ़ाकर 50,000, विधायकों का मासिक वेतन 25,000 से बढ़ाकर 35,000, यह 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा। हर 5 साल में महंगाई सूचकांक के आधार पर स्वता वृद्धि होगी। पूर्व विधायकों की पेंशन 6 वर्ष सेवा पूर्ण पर 2,000 प्रतिमाह अतिरिक्त, हर साल 2,000 और बढ़ेगी। इसी तरह से पारिवारिक पेंशन 25,000 से बढ़ाकर 30,000 तक होगी।
रेलवे कूपन एक लाख से 1.50 लाख
विधायकों के रेलवे कूपन 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख। इसमें 50,000 हवाई यात्रा और 1 लाख पेट्रोल -डीजल के लिए हैं। हर विधायक को प्रति माह मिलने वाला कुल पैकेज वेतन 35,000, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 75,000, जनसेवा दैनिक भत्ता 2,000, सचिव भत्ता 30,000, चिकित्सीय भत्ता 45,000, दैनिक सत्र भत्ता 2,500, और टेलीफोन भत्ता 9,000 होगा। इससे सरकार पर कुल वार्षिक अतिरिक्त भार 105.63 करोड़ बढ़ जाएगा।
