बरेली : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में 22,640 करोड़ की लागत से 322 परियोजनाओं का शिलान्यास और 223 का लोकार्पण कर जनता को बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और 2017 से पहले की सरकारों को घेरते हुए कहा कि “2017 से पहले नौकरियों पर डकैती डाली जाती थी। चाचा, बबुआ, भतीजा, भाई, सब वसूली में लगे रहते थे। महाभारत जैसे रिश्ते नौकरी लूटने में शामिल थे।”
रोजगार और युवा योजनाएं
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/_yxpnkGXkbk?si=LsvfAnAKpvwpVBJD
मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ की जानकारी दी। जिसके तहत अब तक 70,000 से अधिक युवाओं को 5 लाख तक का गारंटी-मुक्त, ब्याज-मुक्त ऋण मिला है। इसके साथ ही बरेली में रोजगार मेला भी आयोजित किया गया। यहां जहां युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
बिना भेदभाव के विकास
CM योगी ने स्पष्ट किया कि अब जाति, धर्म या भाषा के आधार पर योजनाओं का बंटवारा नहीं होता “यह नया भारत है। अब योजनाओं में कोई तुष्टीकरण नहीं, केवल विकास होता है।”
बरेली की छवि बदली
मुख्यमंत्री ने कहा “अब बरेली को कोई दंगाग्रस्त नहीं कह सकता। सावन की कांवड़ यात्रा ने शांति का संदेश दिया है।” उन्होंने नाथ नगरी बरेली को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि “नाथ कॉरिडोर के कारण आज बरेली की अलग पहचान है।”
सम्मान, और संवाद
CM योगी ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। लाभार्थियों को चेक और प्रतीकात्मक चाबियां दीं, और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ संबोधन शुरू किया।
