बरेली : यूपी के बरेली में क्रान्तिकारी लोक अधिकार संगठन,के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने अटेवा (All Teachers Employees Association) के प्रदर्शनों पर लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट (ए.सी.एम.) प्रथम के माध्यम से दिया गया। उनका आरोप है कि 1 अगस्त को अटेवा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण के विरोध में बरेली में रोष मार्च निकाला गया था। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने आगामी 6 महीने तक अटेवा के सभी प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया। क्रान्तिकारी लोक अधिकार संगठन के सचिव मोहम्मद फ़ैसल ने कहा “यह आदेश न केवल लोकतांत्रिक परंपराओं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है, बल्कि कर्मचारियों की एकजुट आवाज़ को दबाने का प्रयास है।”
ज्ञापन देने वालों में यह थे शामिल
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtube.com/shorts/9BJkno9tTyU?si=M2kdvB3gyQGJUd96
इस दौरान ज्ञापन देने वालों में डॉ. मुनीश गंगवार (अटेवा, जिला अध्यक्ष), डॉ. अंचल अहेरी (बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन), टी.डी. भास्कर (पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टी, प्रदेश अध्यक्ष), यशपाल सिंह, हरिशंकर, रूपकिशोर, जितेंद्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार गुप्ता, कृष्णा राठौर, रविशंकर रस्तोगी, जैनेंद्र भारद्वाज, हेमपाल आदि मौजूद थे।
