बरेली : यूपी के बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के गांव मेमौर में गुरुवार तड़के ग्रामीणों ने एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति को “ड्रोन चोर” समझकर पीट -पीटकर मार डाला। ड्रोन उड़ने की अफवाहों और चोरी की आशंका ने इस हद तक माहौल बिगाड़ा कि भीड़ ने पहले गांव में और फिर ई-रिक्शा से लाकर व्यक्ति की दोबारा पिटाई की। इसके अलावा अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ड्रोन समझकर दो युवकों की पिटाई कर दी।
इलाज के दौरान मौत
पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक वह अधेड़ बुरी तरह घायल था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है, अनुमानित उम्र 50 साल बताई जा रही है।
8 लोगों के खिलाफ मुकदमा
इस मामले में 8 लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। इसमें निर्दोष, लालता प्रसाद, धर्मेंद्र, विकास समेत चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें ई-रिक्शा चालक हरि प्रसाद हिरासत में ले लिया गया है, तो वहीं उसका वाहन सीज
क्या है ड्रोन की दहशत की कहानी?
गांव में बीते कुछ दिनों से “ड्रोन उड़ने” की चर्चा से डर और गुस्से का माहौल बन गया था। इसी मानसिकता में ग्रामीणों ने बिना पुष्टि के शिकार बना लिया एक इंसान को, जिसकी जान चली गई।
