बरेली : समाजवादी पार्टी ने शनिवार वार को ‘आरक्षण दिवस’ और ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’ के मौके पर बरेली के IMA हॉल में शक्ति प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्य अतिथि एवं बदायूं से सांसद आदित्य यादव ने मंच से कहा कि “BJP सरकार पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के शिक्षा व रोजगार के अवसरों को लगातार खत्म कर रही है। जहां PDA (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) की आबादी ज्यादा है, वहां स्कूल तक बंद कराए जा रहे हैं।”सांसद ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर घेरा।
संविधान बचाने का संकल्प
https://youtu.be/_YDgwP3AEDI?si=oFoTBxvMMGWPCaxk
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि “आरक्षण सामाजिक न्याय की रीढ़ है। इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश को समाजवादी पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी। यह लड़ाई बाबा साहब के संविधान की रक्षा की है।”महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा “आरक्षण दिवस महज़ तिथि नहीं, हक और बराबरी की लड़ाई का प्रतीक है। सपा संविधान-विरोधी ताक़तों से लड़ेगी।”
संविधान वंचित समाज की ताकत
विधायक शहजिल इस्लाम ने संविधान को वंचित समाज की ताकत बताते हुए कहा,“आज जब संविधान पर हमले हो रहे हैं, तब समाजवादी पार्टी सबसे आगे खड़ी है।”पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि “जो ताकतें आरक्षण और संविधान खत्म करना चाहती हैं, वो भारत की आत्मा को चुनौती दे रही हैं। सपा उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।”पूर्व विधायक पूर्व विधायक आर.के. शर्मा और सुल्तान बेग ने साझा बयान में कहा कि “हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि आरक्षण पर कोई आंच नहीं आने देंगे। बाबा साहब की विचारधारा को ज़मीनी स्तर तक ले जाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।”इंजीनियर अनीस अहमद खां, और पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने कहा कि संविधान को सपा ही बचा सकती है। पीडीए की ताकत का अहसास कराया। कार्यक्रम के बाद सांसद अपने काफिले के साथ पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद समेत कई प्रमुख लोगों के घर पहुंचे, और चुनाव को लेकर बातचीत की।
कार्यक्रम में ये थे मौजूद
इस कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद, सूरज यादव, हरिशंकर यादव, दिनेश यादव, असलम खां तनवीरूल इस्लाम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र सिंह, आदेश सिंह यादव गुड्डू ताजुद्दीन, नदीम अली, डॉक्टर अनीस बेग, रविंद्र सिंह यादव, महानगर महासचिव दीपक शर्मा, मनोहर पटेल, पीयूष वर्मा, सिम्पल कन्नौजिया, सुरेंद्र सोनकर, ब्रजेश श्रीवास्तव, शशि चंद्रा, मीना सागर, गुड़िया आदि मौजूद थे।
