लखनऊ : यूपी सरकार ने प्रशासनिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 19 नव-नियुक्त IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इन सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी गई है।जौनपुर में सहायक कलेक्टर रहीं इशिता किशोर को बरेली का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इशिता किशोर वर्ष 2022 की UPSC टॉपर रह चुकी हैं, और अब प्रशासनिक भूमिका में उनकी नियुक्ति को लेकर खासा उत्साह है, तो वहीं अलीगढ़ में सहायक कलेक्टर रहे साहिल कुमार को लखनऊ, कन्नौज की स्मृति मिश्रा को बिजनौर, अयोध्या की स्वाति शर्मा को आगरा, वैशाली को कन्नौज, और श्री साईं आश्रित शाखमुरी को बदायूं का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
गुंजीता अग्रवाल का बाराबंकी ट्रांसफर

गुंजीता अग्रवाल को बाराबंकी,नितिन सिंह को वाराणसी, अनुभव सिंह को कानपुर नगर, नारायणी भाटिया को हरदोई, महेंद्र सिंह को मिर्जापुर, चलुवराजु आर को लखीमपुर खीरी, काव्या सी को इटावा, दीपक सिंघनवाल को गाजियाबाद, रिंकू सिंह को शाहजहांपुर,भारती मीणा को प्रयागराज, प्रतीक्षा सिंह को अंबेडकर नगर, धामिनी एम दास को सीतापुर, इन अधिकारियों को सहायक कलेक्टर से प्रमोट कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। यह तबादला प्रशासनिक सुदृढ़ता और सुशासन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
