बरेली : यूपी के बरेली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी (DM) अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने की। इसमें एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक, सभी थाना प्रभारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
दोनों समुदायों के सम्मानित नागरिक भी रहे मौजूद
बैठक में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के सामाजिक प्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं को भी बुलाया गया था। प्रशासन ने सभी से अपील की कि सभी पर्व हिंदू धार्मिक त्योहार और मुस्लिम समुदाय के उर्स आपसी सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाए जाएं।
अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
सभी थाना प्रभारियों को सतर्क निगरानी, फुट पेट्रोलिंग और रूट मार्च करने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन सर्वे और CCTV निगरानी बढ़ाई जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर आईटी एक्ट समेत सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। ग्राम प्रधान, मोहल्ला समितियों व शांति समितियों से समन्वय बनाए रखने को कहा गया
प्रशासन की अपील: अफवाहों से बचें, पुलिस से सहयोग करें
डीएम और एसएसपी ने कहा कि “त्योहार खुशियों और भाईचारे का प्रतीक होते हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई भी संदिग्ध गतिविधि तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचित करें।”
